ताजा एक्सीडेंट-दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत से एक की मौत चार गंभीर अवस्था में

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी बहरी- सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम लौआर पिपरा में लगभग 5 बजे के आसपास सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए ।

इस भयावह एक्सीडेंट में एक व्यक्ति ने दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चार व्यक्तियो को गहरी चोट लगने से गंभीर अवस्था में है। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा एंबुलेंस एवं पुलिस को खबर दे दी गई है तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति काफी नशे में थे। ताजा अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ।