Breaking News

करंजिया विकासखंड के तरेरा धान खरीदी केंद्र में भारी अवस्था

0 268

*भारतीय किसान संघ ने मौके में जाकर सुनी किसान की पीड़ा*

डिंडोरी में धान उपार्जन केंद्र में भारी अव्यस्थाओं के बीच धान की खरीदी की जा रही है,ताज़ा मामला करंजिया विकासखंड के तरेरा धान खरीदी केंद्र का है जहां पर किसानों को धान बेंचने के लिए खुद से मजदूरी करना पड़ रहा है, किसानों का कहना है की खरीदी केंद्र में कम मजदूर हैं इस वजह से उन्हें खुद से बारदाना में सील लगाना पड़ता है इसके अलावा खुद धान की तौलाई करनी पड़ रही है, हैरानी की बात तो यह है की किसान खुद से तौलने वाला मशीन साथ में ला रहे हैं,वही खरीदी केंद्र में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने कहा की किसान के साथ अन्याय नही होने देंगे ।

इस बीच संघ के जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने किसानों को बताया की खरीदी केंद्र में समिति के द्वारा बोरा बारदाना सहित पीने का पानी, बैठक, तौल सामग्री तथा तौौ करने के लिए मजदूर मुहैया करवा होता है ।

संं के तहसील शहपुरा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने खरीदी केंद्र में अव्यवस्था देखकर चिंता जाहिर किया है, और तत्काल अधिकारियो को मामले की सूचना दिया जिस पर इलाके के राजस्व निरिक्षक जाँच के लिए पहुंचे हैं और पंचनामा तैयार किया ।

इस बीच भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, कोषाध्यक्ष विवेकानंद, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य उपस्थित रहे है ।
डिंडोरी से जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment