विधान सभा अध्यक्ष डाॅ रमन सिंह को डाॅ मुन्नालाल देवदास ने भेंट किया कौशल्या जन्मभूमि छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ रमन सिंह को नववर्ष के शुभागमन पर राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने अपनी दो पुस्तक कौशल्या जन्मभूमि छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय आंदोलन और प्रभात भजन के 75 साल को सप्रेम भेंट किए।
इस संदर्भ में बताना चाहेंगे कि डाॅ रमन सिंह सन 2005 – 06 में जब मुख्य मंत्री थे तब डाॅ देवदास के शैक्षिक नवाचार पत्रिका अंकों से अक्षर बनाने की सरल विधि का विमोचन किए थे और उन्हीं के कार्यकाल 2007 में उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था। तब से लेकर अब तक डाॅ देवदास अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है।
आगे बताना चाहेंगे कि पुस्तक भेंट के अवसर पर उपस्थित थे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ ममता साहू, प्रदेश कार्य समिति महिला मोर्चा सदस्य सुमन सिंह सूरजपुर एवं श्रीमती देवकी साहू राजिम,सत्य मेव जयते ट्रेडर्स एण्ड राईस मिल के प्रोपाइटर एवं शाला विकास प्रबंधन समिति शास उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा अध्यक्ष ओंकार साहू, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष बाबूलाल साहू, समाजसेवी दूजराम साहू । ये तीनों डाॅ देवदास के पढा़ए हुए विद्यार्थी हैं।
डाॅ देवदास को शिक्षा साहित्य कला संस्कृति समाज सेवा एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं। जिनमें प्रमुख है पद्मश्री डाॅ आर एस बारले जी, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष जगदीश देशमुख एवं पदाधिकारी गण , राष्ट्रपति व राज्यपाल अवार्डी टीचर फोरम प्रांताध्यक्ष डाॅ अशोक गिरी गोस्वामी एवं पदाधिकारी गण, माँ कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान चंदखुरी अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा एवं पदाधिकारी गण, मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चन्द्राकर एवं पदाधिकारी गण, पं. सुन्दर लाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान चंद्रसूर अध्यक्ष पन्ना लाल साहू सभी पदाधिकारी गण एवं नगर पंचायत कोपरा वासियों द्वारा।