(डिंडोरी)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडोरी प्राचार्य को दी चेतावनी

0 476

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिंडोरी ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्ससलेंस शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडोरी में छात्रो ने आंदोलन कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन महाविद्यालय अध्यक्ष शिवम कुमार अहिरवार एवं महाविद्यालय मंत्री तरुनलता कुशराम ने सौपते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जोकि छात्र हित एवं समाज हित में काम करती है,
विगत दिनों कालेज में घुस कर एक जिहादी मानसिकता के द्वारा महाविद्यालय परिसर के अंदर घुसकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया, जिससे छात्राओं के बीच डर का माहौल ,असुरक्षा महसूस कर रही है इस प्रकार की घटनाएं आए दिन यहां पर होती रहती हैं। जिसको लेकर छात्र संघ ने ज्ञापन सोप कर मांग की

महाविद्यालय में तत्काल प्रभाव से सुरक्षा कर्मी लगाया जाए (यूनिफॉर्म एवं सुरक्षा की सामग्री के साथ)।
महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे चालू किया जाए व जहां नहीं है वहाँ लगाया जाए।
महाविद्यालय में बाउंड्री वाल बनाया जाए।
महाविद्यालय में सभी महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मनाई जाए

छात्र संगठन की मांगों को प्रचार्या ने गम्भीरता से लेते हुए छात्राओं की सुरक्षा के लिए जल्द व्यवस्था करने का आश्वसन दिया है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment