डिंडोरी।आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 04 प्रकरण कायम

0 553

डिंडोरी।आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 04 प्रकरण कायमजिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडौरी, 27 नवम्बर 2024
कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु 26 नवंबर 2024 को आबकारी विभाग वृत्त डिंडोरी में अवैध शराब रखने व बिक्री संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश कर कार्यवाही की गई। जिसमे आरोपी पासकली बाई पति पोहपसिंह ग्राम पट्टान टोला हिनौता से 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, खुमारी सिंह पिता बसंत सिंह ग्राम पट्टान टोला हिनौता से 06 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, कृष्णा बाई पति सुनील वार्ड नं 3 डिंडोरी से 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, जनम सिंह पिता लालजी ग्राम हिनौता 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद किया गया।
इस प्रकार पंजीबद्ध कुल 4 प्रकरण में जप्त कुल 21 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4200/- रुपए है। उक्त सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) “क“ तहत पंजीबद्ध किये गए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment