जघन्य सनसनी मामले में लूट के आरोपी को 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- रूपये का अर्थदंड

0 346

 

जघन्य सनसनी मामले में लूट के आरोपी को 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- रूपये का अर्थदंड

न्यायालय श्रीमती विश्‍वेश्‍वरी मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के न्यायालय द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रं. 403/2023, में आरोपी कमलेश गुप्ता को धारा 394 भादस अंतर्गत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।

 

घटना इस प्रकार है कि दिनांक 25.07.2023 को फरियादी नीलम जैन रोजाना की तरह सुबह लगभग 07.30 बजे अपने घर से लार्डगंज जैन मंदिर पूजा करने के लिए आई थी पूजा करने के बाद जैन मंदिर के सामने सब्जी की दुकान से सब्जी खरीदकर बडी चौगान वाली गली से अपने घर वापस जा रही थी तभी सुबह करीब 08.00 बजे बडे चौगान की गली में अंदर पहुंची तो पीछे से एक अज्ञात बदमाश आकर गले में हाथ मारकर, गले में पहनी हुई सोने की चैन करीब 10 ग्राम खीचकर लूट ली, जैसे ही बदमाश ने गले की चैन खीची तो प्रार्थिया चिल्लाई तभी बदमाश ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया जिससे दोनो हाथ व दोनो पैर के घुटनों में चोट लगी। अज्ञात बदमाश चैन लेकर सिल्वर जैसे कलर की एक्सेस गाडी से भाग गया जिसे देखकर मै पहचान सकती हूं। उक्त घटना के संबंध में आरक्षी केन्द्र कोतवाली में रिपोर्ट लेखबद्ध कराई गई, जिस पर अभियुक्त के विरूद्ध अपराध कमांक 403/2023, में आरोपी कमलेश गुप्ता को धारा 394 भादस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई, समग्र विवेचना उपरांत आरोपित अपराध प्रमाणित पाये जाने पर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपसंचालक(अभियोजन) श्री विजय कुमार उइके एंव जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती अरूणप्रभा भारद्वाज द्वारा उक्त मामले में सशक्त पैरवी की गई।

श्रीमती अरूणप्रभा भारद्वाज सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुये न्यायालय श्रीमती विश्‍वेश्‍वरी मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के न्यायालय द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रं. 403/2023, में आरोपी कमलेश गुप्ता को धारा 394 भादस अंतर्गत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।

 

भगवत उईके

मीडिया सेल प्रभारी/

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी

जिला – जबलपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment