पत्रकारों के हमदर्द प्रीतम भाटिया भी चुनाव मैदान में कूदे, पूर्वी के लिए शुक्रवार को करेंगे नामांकन, कहा – मौका मिला तो जनता की आवाज बनेंगे

झारखंड में चल रहे चुनावी दंगल के बीच जमशेदपुर की पूर्वी सीट पर भी एक पत्रकार जनता की आवाज बनने के लिए निकल पड़े हैं. जी हां, पिछले कुछ वर्षों से देश के मीडिया जगत में पत्रकारों के हमदर्द बनकर उभरे कदमा निवासी प्रीतम सिंह भाटिया ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है और शुक्रवार को पूर्वी सीट के लिए नामांकन करेंगे. सुबह 11 बजे होमपाइप गुरुद्वारा से अरदास कर वह नामांकन करने के लिए कूच करेंगे. आप सबको पता ही होगा कि पश्चिम से पत्रकार अन्नी अमृता भी चुनाव मैदान में खड़ी हुई है.
प्राईड इंडिया न्यूज़ ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर