त्योहारों के अवसर पर खाद्य संरक्षा अधिकारी ने की मिष्ठान प्रतिष्ठानों में निरिक्षण

बेतिया :- दीपावली तथा महापर्व छठ पूजा पर्व के मद्देनजर शहर के सभी आवाम के सेहत को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खाद्य संरक्षा अधिकारी मुख्य कार्यालय मुजफ्फरपुर, सुदामा चौधरी द्वारा नगर के सुप्रिया रोड स्थित अरोड़ा स्वीट्स प्रतिष्ठान मे खाद्य सामग्री के तहत मिठाइयां, पनीर, खोवा आदि की जाँच की गई तथा करखाने(वर्क शॉप) की भी जाँच की गई और खोवा, लड्डू आदि सेम्पल मे जाँच हेतु ली गई। जाँच के क्रम मे खाद्य संरक्षा अधिकारी संतुष्ट दिखे। वही जो कमी थी उसे जल्द से जल्द दुरुस्त रखने के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस दी गई ताकि आगामी दीपावली एवं महापर्व छठ पूजा के लिए ग्राहकों के द्वारा खरीदारी किये जाने पर स्वास्थ्य के प्रति संतुष्टि मिल सके। वही अरोड़ा स्वीट्स के प्रोपराइटर सुमित अरोड़ा ने बताया कि प्रतिष्ठान में जो भी कमियां है उसे जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा ताकि हमारे किसी भी ग्राहकों को स्वास्थ्य के प्रति कोई परेशानी नहीं हो और शुद्धता के साथ मिष्ठान उपलब्ध किया जाए। खाद्य संरक्षा अधिकारी सुदामा चौधरी ने बताया कि बेतिया में कुबेर स्वीट्स की वर्कशॉप की भी जाँच की गई जहाँ वर्कशॉप की लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया जबकि सिर्फ दुकान का ही लाइसेंस उपलब्ध कराई गई। कुछ कमियां पाई गई। ट्रे मे रखी मिठाई का निर्माण की तिथि यानि ( मैन्युफैक्चरिंग डेट) अंकित नहीं थी। वही मिठाई के कारखाने मे साफ सफाई आदि के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया। दीपावली के अवसर पर जिला प्रशासन की कोशिश है की कहीं भी मिलावटी घी, पनीर या अन्य खाद्य पदार्थ ना हो जिसे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़े। कोई भी खाद्य पदार्थ शुद्ध साफ एवं स्वच्छ हो। नगर के सुप्रिया रोड स्थित प्रतिष्ठानों के अलावा लाल बाजार, मीना बाजार आदि अन्य जगहों पर खाद्य सामग्री से जुड़े प्रतिष्ठान छोटे-छोटे मिठाइयां की दुकान की भी जाँच की जा रही है। यहाँ तक की लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति चाय की दुकान पर भी जाँच की जा रही है। सरकार के द्वारा जो भी आदेश होता है उसके अनुरूप त्योहारों के अलावा अन्य दिनों में भी जाँच की जाती है और जागरूक भी किया जाता है। ग्राहकों से भी अनुरोध है कि कोई भी खाद्य सामग्री या मिठाईया लाइसेंसधारी दुकानों से ही खरीदारी करें ताकि शुद्धता के साथ ताजा खाद्य सामग्री मिल सके।