सफाई कर्मियों को नगर पंचायत शहपुरा नहीं दे रही वेतन, परेशान सफाई कर्मियों ने एसडीएम से लगाई वेतन दिलाने की गुहार

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडोरी।जिले की प्रमुख नगर परिषद शहपुरा में इन दिनों जनहितैषी सभी योजनाएं पटरी से उतरी हुई है इसका प्रत्यक्ष मामला आज फिर देखने को मिला जानकारी अनुसार नपा के सफाई कर्मी भी परेशान हो आखिरकार अपने ही कार्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और शिकायती आवेदन ले SDM शहपुरा के पास पहुंच गुहार लगाई कि उन्हें उनका वेतन दिलवाया जावे सौंपे गए शिकायती आवेदन में उल्लेखित है कि नगर परिषद शहपुरा में पदस्थ सफाई एवं मस्टर कर्मियों को समय से वेतन न देते हुए हमेशा से ही त्यौहारों में वेतन अभाव के कारण बहुत सी परेशानिया एवं मानसिक टेंशन जिम्मेदार दे रहें है एवं वेतन की मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते है, नियमित कर्मचारी भूपतराम साहू एवं वारिज गिरी गोस्वामी के द्वारा हमेशा से ही समय से वेतन नहीं दिया जाता है एवं मनमाना रवैया एवं जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनते है एवं अर्नगल भुगतान कर कमीशन बाजी कर हम कर्मियों की वेतन राशि जो चुगी क्षतिपूर्ति से होती है उसे खत्म कर देते हैं और हमेशा वित्तीय स्थिति खराब होने की बात करते रहते है, जिसकी शिकायत हमेशा हम एकत्रित होकर करते है किंतु इस बार लिखित रूप में शिकायत कर रहे है ताकि हम समस्त छोटे वेतन वाले कर्मचारी जीवन निर्वाह सुगमता से कर सके। स्थायी कर्मचारियों का अगर ऐसा ही रवैया रहेगा तो हम त्यौहार में सभी कार्य बंद करके हड़ताल में जाने को बाध्य होगे जिसकी संपूर्ण जबाबदारी दोनो नियमित कर्मचारी भूपतराम साहू एव वारिजगिरी गोस्वामी की होगी।