कांग्रेस हर जाति व धर्म की पार्टी है – बिहार प्रभारी सुशील कुमार पासी

0 320

बिहार की मजबूरी है, कांग्रेस बहुत जरूरी है

गौनाहा / प्रखंड अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सह बिहार प्रभारी सुशील कुमार पासी ने मंगलवार को भितिहरवा गांधी आश्रम परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी कार्याकर्ताओं की बैठक मे संगठन की मजबूरी पर बल दिया। उन्होंने सभी 18 प्रखंड, नगर परिषद, पुर्व कांग्रेस विधायक व सांसद सहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भूमी गांधी के संघर्षों की भूमी है। महात्मा गांधी ने न्याय की लड़ाई यहां से शुरू की थी। अंग्रेजों से किसानों को मुक्ति दिलाई थी। उनका कहना था कि बिहार को नौजवान, किसान, महिला व मुस्लमान को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ने आया हुं जो गांधी की पवित्र भूमि भितिहरवा से शुरू की है। आड़े हाथों लेते हुए भाजपा, जदयू, राजद पर वह जम कर बरसे एवं उनके नितियों की ड़ी भर्तस्ना की। बिहार सरकार के स्मार्ट कार्ड पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिहार की जनता के लिए खुन चुसक यंत्र है। कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल संचालन प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद ने की। संबोधन में जिला अध्यक्ष भारत भुषण दुबे ने अपने अध्यक्षिय भाषण मे अन्य पार्टियों की जमकर आलोचना की एवं कहा कि कांग्रेस ही बिहार एवं देश को एक सही दशा व दिशा दे सकती है। नरकटियागंज के विधायक विनय वर्मा ने अभाक्रांक के सचिव सह बिहार प्रभारी सुशील कुमार पासी को भितिहरवा गांधी आश्रम के संक्षिप्त इतिहास से अवगत कराते हुए पं राजकुमार शुक्ल द्वारा गांधी को चंपारण बुलाने के तथ्यों से अवगत कराया। सभी प्रखंड से आये प्रखंड अध्यक्ष, पुर्व विधायक, पुर्व सांसद, जिला अध्यक्षो द्वारा मुख्य अतिथि सुशील कुमार पासी को अंग वस्त्र व माला पहना कर सम्मानित किया गया। अन्य वक्ताओं में शेख कामरान, विनय साही, मंजु राम, तुफौल अहमद, खलील अख्तर, सुजीत कुमार सोनी, जितेंद्र राव, मंजुबाला पाठक, प्रमोद सिंह, अनुराग सिंह, रुस्तम मियां, नरेश राम, सुजीत कुमार दास, राजकुमार महतो, अभय विक्रम साह, प्रमोद प्रसाद, अबुलैस, मदन मोहन तिवारी, अर्जुन लाल आदि शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन बेतिया के पूर्व सांसद मदन मोहन तिवारी ने की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment