गौनाहा माले ने हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय पर किया विशाल प्रदर्शन

गौनाहा / प्रखंड भाकपा-माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं नें आज प्रखंड मुख्यालय पर हाथों में लाल झंडा लिए मुट्ठी तानकर जमकर मोदी-नीतीश की तानाशाही व गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश पूर्ण मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। घेराव के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सह किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि नितीश सरकार ही वादा किया था कि बिहार में जो 95 लाख महा-गरीब परिवार है उसे 2 लाख रुपये की सहायता राशि दिया जाऐगा, माले नेता ने कहा कि यह राशि लेने के लिए 72 हजार रुपया से कम का आय प्रमाण-पत्र चाहिए, मगर गरीबों को 72 हजार से कम का आय प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। 72 हजार से कम का आय प्रमाण पत्र देने, सरकारी घोषणा के मुताबिक भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन देने, सबको पक्का मकान और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, मनरेगा में लूट-खसोट व फर्जी निकासी पर रोक लगाने, मनरेगा में मजदूरों को 200 दिन काम व 600 रूपये दैनिक मजदूरी देने,आँगनवाड़ी व राशन-किरासन वितरण में गड़बड़ी पर रोक लगाने आदि मांगों को रखा। आगे उन्होंने कहां कि गरीबों का खून चूसने वाली स्मार्ट मीटर का फरमान अविलम्ब राज्य सरकार वापस ले। ज़ब महागठबंधन की सरकार थी तो जातीय जनगणना कराया गया। जिसमें पाया गया कि राज्य 95 लाख परिवार यानी 34 प्रतिशत लोग बेहद गरीब हैं। जिनको सरकार ने 2 लाख रुपया रोजगार के लिए देने का वादा किया। हमारी पार्टी की मांग है कि सभी गरीबों को 72 हजार से कम आय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। दूसरी तरफ सरकार ने 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने और भूमिहीनों को जमीन देने का वादा किया था। लेकिन आज लाखों गरीब आवासविहीन हैं और जमीन के अभाव में झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। इस लिए हमारी मांग है सभी गरीबों को रोजगार, आवास, भूमिहीनों को सरकार जमीन उपलब्ध कराएं। वही प्रदर्शन के दौरान उक्त मांगों को लेकर 900 फॉर्म बीडीओ व सीओ के समक्ष सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले प्रखण्ड सचिव लालजी यादव, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष नन्दकिशोर महतों ने कहा कि नितीश सरकार भी मोदी की तरह हर घोषणा को जुमला बनने के राह पर चल रही है, भाकपा माले जन आंदोलन के बल पर इस बार जदयू भाजपा सरकार द्वारा किया गया वादा पुरा करना होगा, भाकपा माले और बिहार की हजारों हजार गरीब जनता जुमला नहीं बनने देगें, इनके आलावा रामा शंकर महतों, हारून अंसारी, रामेश्वर माझी, सरोज देवी, मनोज बैठा, राम अशिष राम, कुमारी देवी, मदन चौधरी, श्रर्वजित राम, रामवृक्ष माझी, वृक्ष महतों आदि नेताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया।
लालजी यादव