अमठेरा पंचायत सचिव को हटाने सरपंच ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोलिखापत्र,

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडोरी ।जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अमठेरा में पदस्थ सचिव तोसल साहू को हटाने को लेकर मुख्य कार्यपालन व कलेक्टर सहित अन्य को पत्र लिखा है लिखे गए पत्र में सरपंच व जनप्रतिनिधि, सहित,समस्त ग्राम वासियों द्वारा उल्लेखित किया गया है कि सचिव तोशल साहू द्वारा ग्राम पंचायत अठेरा में किए गए निर्माण कार्यों में ध्यान नहीं दिया जा रहा है,ग्राम पंचायत अमठेरा में मद. 15वें वित्त की राशि से सीसी रोड निर्माण शिव मंदिर से मुन्ना राम झारिया के घर तक कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्य जून- माह मैं पूर्ण कर लिया गया है। जिसकी,स्वीकृत: राशि 9.95 लाख का था। उक्त कार्य का मूल्यांकन भी तीन माह पूर्व कर लिया गया है

लेकिन सचिव तोशल साहू द्वारा सामग्री,का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में इनके द्वारा कोई रुचि नहीं रखा जा रहा है। ऐसे विगत दो वर्ष पूर्व,लीच पिट, बैगा कॉलोनी में लिच फिट निर्माण सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के द्वारा स्वच्छता कार्य हेतु कार्य कराया जा चुका है लेकिन आज दिनांक तक सामग्री का भुगतान सचिव द्वारा नहीं किया जा रहा है जिसके स्वीकृत राशि 4,000 है जिससे सरपंच एवं पूरे कमेटी सचिव से परेशान हैं। ऐसे वर्ष 2018-19 मैं ग्राम पंचायत में ग्रेवल रोड/कगार टोला से बिलगांव पहुंच मार्ग तक जिसकी स्वीकृत रहा स्वीकृत राशि लगभग 15 लाख, एवं राजीव गांधी सेवा केंद्र अमठेरा स्वीकृत राशि लगभग 15 लाख में दोनों कार्यों में इनके द्वारा मनरेगा से रुचि नहीं लिया गया है। जिससे उक्त दोनों कार्य निरस्त हो चुके हैं। चुंकि यह दोनों कार्य पुराने कार्यकाल सरपंच के समय का था। लेकिन सचिव,की लापरवाही से राजीव गांधी सेवा केंद्र एवं ग्रेवल रोड दोनों निरस्त हो चुके । जबकि अमठेरा बैगा जनमन, मंगल ग्राम घोषित है। अमठेरा ग्राम वासियों को बैठने के लिए कोई पंचायत भवन नहीं है। अगर राजीव गांधी सेवा केंद्र बन जाता तो सभी ग्रामवासी पंचायत कमेटी की बैठक एवं ग्राम सभा सभी अच्छी तरह से समापन हो सकता। लेकिन सचिव की मंशा है कि पंचायत में कोई विकास कार्य न हो । केवल सचिव अपनी नौकरी का फर्ज निभा रहा है। और इनके द्वारा रोजगार गारंटी के कार्यों में कभी भी कार्य का, निरीक्षण व मस्टर रोल जांच भी नहीं किया जा रहा है। कोई भी कार्य पर रुचि नहीं रखा जाता ऐसे सचिव को पंचायत से स्थानांतरण करना अति आवश्यक है। जिससे पंचायत में विकास हो सके एवं समय पर भुगतान किया जा सके।