Breaking News

सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकले, सदस्यता अभियान के लिए, की सैकड़ो सदस्यता

0 340


सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत घर-घर सदस्यता विशेष अभियान में ढोल नगाड़ों के साथ नगर पालिका परिषद के बूथ क्रमांक 231 में शामिल हुए।
दर्जनो साथियों के साथ सांसद डॉ राजेश मिश्रा हर घर सदस्यता के लिए डोर टू डोर जाकर, रास्ते में चलते हुए राहगीरों को रोक कर, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के लिए प्रेरित कर भाजपा की सदस्यता दिलाई । कड़ी धूप में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लेने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैंने अपने रेफरल कोड से 17000 से अधिक लोगों को डिजिटल रूप से भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान सांसद को अपने बीच पाकर वार्ड वासी अत्यंत हर्षित और प्रफुल्लित दिखे। वार्ड का शानदार उत्सव सा माहौल दिख रहा था। काफिले के साथ वार्ड वासी एकत्रित होकर काफिले के साथ हो लिए। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सभी जनता जनार्दन, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे हर हाल में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पार्टी की शत प्रतिशत सदस्यता सुनिश्चित करें।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment