सिंगरौली पुलिस का सेफ और अनसेफ टच जन जागरुकता अभियान

बेनर – पोस्टर लगाकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सिंगरौली पुलिस द्वारा बच्चो को सेफ और अनसेफ टच के लिए चलाया जा रहा जन जागरुकता अभियान
विभिन्न जगहो पर सिंगरौली पुलिस द्वारा लगाये जा रहे बेनर पोस्टर जागरुकता संबंधी पोस्टर
पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. की मंशानुसार, व पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री शिवकुमार वर्मा, जिला सिंगरौली के मार्गदर्शन में एवं जिले के विभागिय कार्यालयों, भवनो, मुख्य चौराहो, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, बाजार, स्कूल, कॉलेज, पार्क, पेट्रोल पंप, अस्पताल, मेला, थाना, चौकी, कॉफी हाउस, सुपर बाजार, वेलफेयर सेंटर, भीड़-भाड़ वाले इलाको में बच्चो को सेफ और अनसेफ टच से बचाव के अनुपालन में संपूर्ण जिले के सभी थाना एवं चौकीयों को पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य
यह अभियान बाल यौन शोषण के साथ-साथ, बच्चों को सेफ टच और अनसेफ टच के बारे में बताना उन्हें इसे पहचानने और शिकायत करने के लिए सशक्त बनाएगा।
बच्चों को अनसेफ टच समझायें, उनकी बात सुनें और उन्हें सुरक्षित माहौल दें, सिंगरौली पुलिस सदैव आपके साथ है, जागरूक रहें सुरक्षित रहें।