कलेक्टर हर्ष सिंह ने जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया

0 498

अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव

डिंडौरी, 04 सितंबर 2024
कलेक्टर हर्ष सिंह ने जनपद पंचायत बजाग के ग्राम चाड़ा में जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्टल अधीक्षिका श्रीमती गीता परस्ते से हॉस्टल में दी जा रही व्यवस्था के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि हॉस्टल में कक्षा 9वीं से 12 वीं की छात्राएं रहती है, जिसमें बालिकाओं के लिए एक नियमित दिनचर्या का पालन करवाया जाता है, साथ ही बालिकाओं को अन्य गतिविधियों जैसे खेल आदि के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने छात्रावास की बालिकाओं से संवाद करते हुए, उनसे हॉस्टल व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, दिनचर्या, भोजन गुणवत्ता, छात्रवृति आदि के सबंध में जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में किये जाने वाले नियमित स्वास्थ्य परिक्षण के बारे में भी जानकारी ली।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने अधिकारियों को अतिरिक्त शौचालय बनवाने एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम बजाग आर पी तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत एमएल धुर्वे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment