29 अगस्त तक विस्तारित की गई जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के निबंधन की तिथि।
3 से 7 सितंबर 2024 तक आयोजित होगी प्रतियोगिता।

बेतिया। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024- 25 दिनांक 28 अगस्त से 1 सितंबर 2024 तक निर्धारित की गई थी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना द्वारा जारी निर्देश के तहत उच्च, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रथम सावधिक परीक्षा को देखते हुए अब जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता दिनांक 3 सितंबर से 7 सितंबर 2024 तक जिला मुख्यालय स्थित महाराजा स्टेडियम बेतिया में आयोजित की जाएगी।

जिला खेल पदाधिकारी, श्री विजय पंडित ने बताया कि उक्त जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 संध्या 6:00 बजे अपराह्न तक नगर भवन परिसर स्थित खेल भवन -सह- व्यायामशाला भवन- सह- जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय बेतिया में निर्धारित कर दिया गया है।
प्रधानाध्यापक सभी कोटि यथा मध्य ,उच्च, उच्चतर माध्यमिक, राजकीय अंबेडकर आवासीय, परियोजना बालिका,कस्तुरबा, निजी सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त आदि विद्यालयों- महाविद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छठवीं से बारहवीं तक बालक -बालिका खिलाड़ी निर्धारित तिथि के अनुसार अपने-अपने कक्षा -आयु के तहत प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। सभी खिलाड़ी अपना योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, केवल कबड्डी व एथलेटिक्स खेल विधा के खिलाड़ियों का फोटो सहित निबंधन प्रपत्र ,विद्यालय प्रधानाध्यापक के फॉरवर्डिंग लेटर के साथ जमा करना अनिवार्य होगा। अन्यथा प्रतिभागी प्रतियोगिता से वंचित होंगे।
उन्होंने बताया कि किसी भी विद्यालय के खिलाड़ियों को खेल पोशाक, खेल किट्स तथा बैनर के साथ उद्घाटन समारोह तिथि 3 सितंबर 2024 संध्या 10:30 बजे पूर्वाह्न में मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम बेतिया में उद्घाटन समारोह में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि दिनांक 3 सितंबर को एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो ,क्रिकेट , कराटे आयु वर्ग अंडर 17 व खेल विधा वॉलीबॉल आयु वर्ग अंडर 14, 17 ,19 बालक- बालिका एवं दिनांक 4 सितंबर को खेल विधा एथलेटिक्स, कबड्डी ,क्रिकेट ,शतरंज आयु वर्ग अंडर- 14 व खेल विधा बैडमिंटन, बास्केटबॉल आयु वर्ग अंडर 14, 17, 19 जबकि कराटे , खो-खो आयु वर्ग अंडर 14 ,19 की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दिनांक 5 सितंबर 2024 को एथलेटिक्स, कबड्डी ,क्रिकेट आयु वर्ग अंडर 19 व कुश्ती, हैंडबॉल ,योग आयु वर्ग अंडर 14, 17, 19 जबकि भारोतोलन, वुशू, शतरंज आयु वर्ग अंडर 17, 19 तथा दिनांक 6 सितंबर 2024 को फुटबॉल आयुवर्ग अंडर 17 जबकि 7 सितंबर को आयु वर्ग अंडर 14,19 की प्रतियोगिता जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाएगी। खेल विधा कबड्डी,वुशू, भारोतोलन, कराटे की जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता भार वर्ग के अनुसार आयोजित की जाएगी तथा सभी आयु वर्गों के लिए उम्र की गणना 31 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। एथलेटिक्स विधा में कोई भी खिलाड़ी तीन इवेंट्स में भाग ले सकते हैं तथा उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी, टीम मैनेजर, टीम कोच अर्थात शिक्षक के साथ खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के बैनर सहित प्रतियोगिता में भाग लेने का सख्त निर्देश दे दिया गया है। जिस विद्यालय की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता नहीं होगी, उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक, शारीरिक शिक्षक जिम्मेवार माने जाएंगे।