तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अरवल! जिला प्रशासन अरवल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ नेहरू युवा केन्द्र से युथ कल्ब के युवा स्वंसेवक सहित बालिका उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, यहाँ बता दे कि यह तिरंगा यात्रा बालिका उच्च विद्यालय से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए इंडोर स्टेडियम तक पहुँचा जहाँ युवाओं ने हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, भारत माता की जयघोष के नारे लगाए इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रविन्द्र कुमार ने संबोधन भाषण में कहा कि यह तिरंगा हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारी आन, बान, शान, व स्वभिमान है और हम ईसकी शान को झुकने नही देगें ईसलिए आप अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराए, जवकि इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश जी, वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल, जिला शिक्षा पदाधिकारी बिंदु कुमारी, नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेश कुमार सिन्हा, सम्राट युवा कल्ब के सुरज कुमार, विकास कुमार, निशांत कुमार समेत शदर अस्पताल के डी पीएम मौके पर मौजूद रहे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार