डाॅ देवदास की पत्रिका – कौन्दकेरा में शैक्षिक सफर के 133 साल ‘ का विमोचन

सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मभूमि गौरव ग्राम कौन्दकेरा में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त विद्यालयों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जिसमें राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास की शैक्षिक पत्रिका – कौन्दकेरा में शैक्षिक सफर के 133 साल, का विमोचन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजिम विधान सभा के विधायक मान. रोहित साहू जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारियों ग्रामवासियों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगी।
हमारे संवाददाता ने बताया कि डाॅ देवदास ने इस पत्रिका में कौन्दकेरा के सन 1890 से लेकर अब तक के शैक्षिक विकास की गौरवशाली उपलब्धियों के मुख्य बिन्दुओं को शामिल किया है। इसे गीता प्रकाशन हैदराबाद लखनऊ दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है। डाॅ देवदास द्वारा लिखित यह 52 पेज की मल्टीकलर सक्सेस स्टोरी पत्रिका है। यह पत्रिका कौन्दकेरा के गौरवशाली इतिहास की धरोहर है । जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।