विदिशा जिले की लटेरी तहसील जांच दल गठित

0 530


—
सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा द्वारा की गई गुणवत्ता हीन ब्रिज निर्माण की शिकायत पर कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने लटेरी तहसील अंतर्गत आने वाले लटेरी नजीराबाद मुंडेला ब्रिज की जांच हेतु दल गठित करने के आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब हो कि सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक श्री शर्मा ने उक्त शिकायत दर्ज कराई थी।

कलेक्टर श्री वैद्य के द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच दल में लटेरी एसडीएम श्रीमती अनुभा जैन एवं तीन कार्यपालन यंत्री क्रमशः आरईएस श्री राजेन्द्र गजभिये, पीडब्ल्यूडी के श्री बीएस राजपूत तथा पीडब्ल्यूडी ब्रिज के कार्यपालन यंत्री श्री जावेद शकील शामिल हैं। गठित दल जांच उपरांत कार्रवाई कर प्रतिवेदन जिला कार्यालय को देवे

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment