महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय हुई फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में उठा

0 568

कुमार भास्कर
पटना।महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के नियुक्ति में हुई फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का मुद्दा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय के नियंत्राधीन अनुदान के मांगों पर हो रही चर्चा के दौरान उठाया , सांसद पप्पू यादव ने कहा कि महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के नियुक्ति में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुई है ,वर्ष 2017 और 2019 में हुई नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है , यूजीसी के नियम ,भारत सरकार के कैडर रिक्रूटमेंट रूल समेत कई नियमों को धता बताकर नियुक्ति हुई है , जो जाँच कराने पर सामने आ जायेगा , सांसद पप्पू यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति दोषियों पर कारवाई करने के बजाय उनको संरक्षण दे रहे हैं ,लोकसभा में सांसद पप्पू यादव ने इसकी उच्च स्तरीय जाँच की माँग शिक्षा मंत्री से किया ,उक्त आशय की जानकारी छात्र नेता आकाश सिंह राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment