कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज मेहंदवानी विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अमरपुर ब्लॉक से ब्लॉक रिपोर्टर सतीश कुमार यादव
डिंडौरी, 02 अगस्त 2024
कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज मेहंदवानी विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संक्रामक रोगों से बचाव के प्रसार, ओपीडी, उपलब्ध दवाइयां, टीकाकरण, रोगियों की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने बारिश के मौसम में प्रसारित हो रहे रोगों के बारे में पूछा और मेडिकल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, रोगियों को त्वरित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए सतत प्रयास करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध पेयजल व्यवस्था, प्रसव वार्ड, ओपीडी कक्ष का निरिक्षण किया और स्वच्छता की जाँच की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और शुद्ध पेयजल निरंतर रूप से उपलब्ध रहे, रोगियों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क उचित रूप से कार्य करे। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवा रहे रोगियों से चर्चा कर उनका हाल जाना, उन्होंने रोगियों से भोजन, पेयजल और इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बीएमओ मेहंदवानी ने कलेक्टर श्री मिश्रा को अवगत कराते हुए बताया कि मेहंदवानी में संक्रामक रोगों का प्रसार नियंत्रण में है और दवाइयों की उपलब्धता भी पर्याप्त है।