कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज विकासखंड मेहंदवानी में लोकसेवा केंद्र का निरीक्षण किया

0 354

अमरपुर ब्लॉक से ब्लॉक रिपोर्टर सतीश कुमार यादव

डिंडौरी, 02 अगस्त 2024
कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आज विकासखंड मेहंदवानी में लोकसेवा केंद्र का निरीक्षण किया, उन्होंने लोक सेवा केंद्र के द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। केंद्र के प्रबंधक श्री चूड़ामन सिंह राजपूत से केंद्र के विभिन्न मुद्दों पर पूछताछ की। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र में आने वाले हितग्राहियों को अधिक देर तक बैठा कर ना रखे उनके मुद्दों का त्वरित निपटान करें, यदि किसी कारणवश उनके कार्य में किसी दस्तावेज की कमी है तो उन्हें दस्तावेजों की लिस्ट प्रदान करें,जिससे लोक सेवा की सुविधा सुलभ रूप से प्राप्त हो सके। कलेक्टर मिश्रा ने केंद्र में स्पष्ट रूप से दस्तावेज सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र के अधोसंरचना की जांच करते हुए, बिल्डिंग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए, साथ ही आवश्यक फर्नीचर को जिले से उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर मिश्रा ने केंद्र में आये हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उनके मुद्दों को जाना, उन्होंने पेयजल व्यवस्था, ग्राहक शिकायत निवारण के बारे में जानकारी ली और केंद्र प्रबंधक को तहसील कार्यालय से समन्वय बनाने के लिए निर्देशित किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment