आकांक्षी ब्लॉक फेलो की चयन सूची जारी

0 277

 

अमरपुर ब्लॉक से ब्लॉक रिपोर्टर सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट

डिंडौरी, 01 अगस्त 2024
डिण्डौरी जिले के तीन आकांक्षी विकासखण्डों में प्रत्येक पर एक आकांक्षी ब्लॉक फेलो के नियुक्ति हेतु आवेदन आंमत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय चयत समिति द्वारा विज्ञापन के दिशा निर्देशों के अनुसार जाँच उपरान्त वरियता सूची अनुसार प्रात्र पाये गये अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दिनांक 31/07/2024 को आयोजित किये गये। उक्त पदों की पूर्ती के लिये विज्ञप्ति में चयन हेतु निर्धारित मापदंड अनुसार और साक्षात्कार में प्राप्त प्राप्तांको के योग के गुणानुक्रम में से आवेदकों द्वारा दिये गये विकल्प के आधार पर चयन सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार विकासखंड बजाग के लिए दीपक कुमार भीमगे, करंजिया के लिए हरिश्चंद्र और मेंहदवानी के लिए सर्वेश श्रेणु गुप्ता का आकांक्षी ब्लाक फेलो के पद पर चयन किया गया है। जिसमें अनुपूरक/प्रतीक्षा सूची रखी गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment