लटेरी में अलग-अलग स्थानो से वन विभाग की टीम ने जब्त की 13 मोटरसाइकिल, कार्रवाई के दौरान करीब 85000 की अवैध सागौन की बरामद।

0 374

लटेरी क्षेत्र में वन माफियाओं द्वारा अवैध लकड़ी कटाई और अवैध लकड़ी परिवहन सहित वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इन्हें रोकने में वन विभाग का पूरा सिस्टम नाकाम साबित हो रहा है हाल ही में वन विभाग की टीम ने लटेरी के अलग-अलग स्थान से 13 मोटरसाइकिल सहित करीब 85000 की अवैध सागौन बरामद की है वन विभाग की टीम ने इस कार्रवाई में करीब 60 नग अवैध सागौन के बरामद किए हैं जिनकी कीमत करीब 85000 बताई जा रही है पिछले कुछ महीनो से लटेरी उत्तर वन परिक्षेत्र और दक्षिण वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई और अवैध परिवहन सहित वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने के मामले बड़े हैं वन माफिया पूरे सिस्टम के लिए नासूर बने हुए हैं जानकारी के अनुसार दोनों वन परिक्षेत्र में करीब 40 से 50 वन विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं लेकिन वन माफियो को रोकने में वन विभाग के कर्मचारी नाकाम साबित हो रहे हैं।

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment