अन्न के 20 प्रदर्शनों का हुआ आयोजन

0 659

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टरप्राईड इंडिया न्यूज़

डिंडौरी : 19 जुलाई 2024
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्र डिंडोरी के द्वारा विकासखंड समनापुर के निकरा ग्राम पड़रिया में कोदो एवं कुटकी के 20 प्रदर्शनों का आयोजन कुल 08 हैक्टेयर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ पीएल अंबुलकर के मार्गदर्शन एवं डॉ गीता सिंह के नेतृत्व में हुआ। डॉ गीता सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र की जलवायु व भूमि श्री अन्न की खेती के लिए बहुत ही अनुकूल है। इसी क्रम में कोदो की जेके 137 किस्म एवं कुटकी की जेके 4 उन्नत किस्म का बीज कृषकों को उपलब्ध कराया गया ताकि अच्छा उत्पादन प्राप्त हो । अन्न की उत्पादन तकनीकी पर विस्तार से चर्चा हुई साथ ही संभावित समस्याओं का समाधान भी बताया गया। श्री अन्न फसलों के लाभ एवं उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ गीता सिंह ने कृषकों को इस खेती के फायदे एवं दूरगामी लाभों से अवगत कराया एवं केंचुआ खाद उत्पादन की विस्तार से जानकारी दी ताकि तैयार फसल पूर्णतह जैविक हो। निक्रा परियोजना में कार्यरत वरिष्ठ शोध सहायक सालिकराम माहोर ने कृषकों को वर्तमान में खरीफ फसलों से संबंधी समस्याओं का समाधान किया । व्हाट्सएप पर एक समूह बनाकर सभी कृषकों को उसमे जुड़े रहकर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रगतिशील कृषक राजकुमार मसराम का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। सभी को तकनीकी पत्रक जवाहर कृषि संदेश का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वृहद संख्या में कृषक एवं कृषक महिलाएं शामिल हुए एवं लाभान्वित हुए।
समाचार क्रमांक – 87 /जुलाई /2024

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment