मिनरल्स की धमाचौकड़ी ने लील ली दो जिंदगियां।

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
आज मैहर के बठिया क्षेत्र में हुई दुर्घटना में दो जिंदगियां काल के गाल में समा गई। ज्यादा ट्रिप मारकर ज्यादा कमाई कमाने के चक्कर मे बेतहासा स्पीड में दौड़ने वाली गाड़ियों पर लगाम कैसे लगेगी। ओवर लोड लेकर लोगो की जान से खिलवाड़ करने वालो पर मैहर जिले का प्रशासन कबतक दुलार लुटाता रहेगा समझ से परे है। इन ओवर लोड कारियो की खबर जब प्रमाण के साथ चलाई जाती है तो इसके बाबजूद भी प्रशासन की आंख नही खुलती बल्कि पत्रकारो को ही प्रशासन निशाना बनाने लगता है ओवर लोडकारियो का हिमायती बन लिखने वालों के ऊपर ही रौब दिखाने लगता है ये प्रथा मैहर के प्रशासन के दिमाग से कब निकलेगी यह तो माई जाने। लेकिन इसी कड़ी का आज प्रमाण है बठिया में हुई घटना जिसमे दो जिंदगियां काल के गाल में समा गई। संडरसन कंपनी तो बेचारा है कोई अपराध करता ही नही लेकिन अब हम मैहर क्षेत्र के लोगो को बताएंगे कि संडरसन क्या क्या कर रहा है किस तरह से मैहर में प्राकृतिक संपदाओं का दोहन कर रहा है। लोगो को असामयिक रोड चलते घरों में रहते मौत बांट रहा है। और प्रशासन ताली बजा रहा है होने वाली दुर्घटनाओं में ऐसे चौकसी दिखाता जैसे सब कुछ होनी थी। लेकिन अब संडरसन कंपनी कितनी हरिश्चन्द्र है हम आप सब को परत दर परत बताएंगे।