बहरी की जन सभा में जेपी नड्डा ने छोड़े तीर,सीधी की जनता का दर्शन मिला, बौखलाया घमंडिया गठबंधन

0 5,737

रिपोर्ट- सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी-
लोकसभा चुनाव के सिलसिले में सीधी जिले के बहरी में लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में समर्थन जुटाने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने भाषण में कहा कि सीधी की जनता का मुझे दर्शन मिला! इससे मुझे बहुत बातें याद आती है! अब मुझे विश्वास हो चला है कि अबकी बार चार सौ पार हम जरूर जाएंगे!

विरोधियों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन पूरी तरह बौखला गया है! इनको हार प्रत्यक्ष दिखाई दे रही है ! घमंडिया गठबंधन में ऐसे लोग भी हैं जो मवेशियों तक का चारा खा जाते हैं! भारत के प्रधानमंत्री के बारे में आप शब्द बकते रहते हैं! भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस तरह के कई तीर छोंड़े! सीधी सिंगरौली की संयुक्त लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने भी अपनी जीत के लिए वोट की याचना की!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment