सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान6264877120
निर्वाचन के दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन आवश्यक – जिला निर्वाचन अधिकारी
लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसकी गंभीरता को समझें तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया मे एक महत्वपूर्ण कड़ी होते है। रिटर्निंग आफीसर के प्रतिनिधि के रूप संबंधित मतदान केन्द्रों में त्रुटि रहित निर्वाचन संपन्न कराना उनका दायित्व होता है। वह रिटर्निंग ऑफीसर तथा पीठासीन अधिकारी के बीच समन्वय का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। पीठासीन अधिकारियों के दायित्वों को भी ठीक से समझे। प्रत्येक चुनाव नया होता है इसलिए नए सिरे से तैयारी कर ले।
ईव्हीएम प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य
——
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान ईव्हीएम प्रोटोकाल का पालन सबसे महत्वपूर्ण है। आयोग द्वारा ईव्हीएम के संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार ईव्हीएम की संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने सभी सेक्टर अधिकारियों को ईव्हीएम संचालन का हैण्डस आन प्रशिक्षण गंभीरता से लेने को कहा है। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को अपने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहाॅं सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों में छायादार स्थल तथा पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें। मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान मतदाताओं से चर्चा कर बल्नरेबल बसाहटों की पहचान कर उसकी जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, मास्टर ट्रेनर्स डाॅ. अरविन्द त्रिपाठी, डाॅ. के. बी. सिंह एवं डाॅ. दिलीप सोनी द्वारा सेक्टर अधिकारियों के कर्तव्यों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)