Breaking News

भारत गौरव सम्मान मिलने पर डाॅ देवदास ने 166 विद्यार्थियों को दी न्योता भोज

0 5,905

डॉ अविनाश सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

स्वदेश संस्थान भारत ,भरतकुण्ड महोत्सव न्यास, जिला प्रशासन अयोध्या और उत्तरप्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन अयोध्या में हुआ। जिसमें राष्ट्र व जनहित में कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के प्रति विशिष्ट योगदान देने वाले देश के विशिष्ट व्यक्तियों को स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस संदर्भ में हमारे न्यूज संवाददाता ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य से विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवा निवृत्त प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास को स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। डाॅ देवदास इसी खुशी में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय कौन्दकेरा के 166 विद्यार्थियों को, पूरे शिक्षक स्टाफ और मध्यान्ह भोजन संचालन समूह की माताओं को अपनी ओर से न्योता भोज दिए। जिसमें बच्चे पौष्टिक मध्यान्ह भोजन के साथ में खीर पूड़ी आदि खाकर बहुत प्रसन्न हुए।

हमारे संवाददाता ने आगे जानकारी दी कि डाॅ देवदास इस कन्या प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा में 1987 से 2012 तक शिक्षक एवं प्रधान पाठक के पद पर कार्य किए हैं। उन्हें इसी विद्यालय से 2007 में शिक्षक दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वे वर्तमान समय में भी शिक्षा साहित्य,कला संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनकी क्रियाशीलता के कारण ही उन्हें स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है । डाक द्वारा प्राप्त सम्मान सामग्री को कौन्दकेरा संकुल समन्वयक डागेश्वर ध्रुव ने अपने हाथों से खोला। और सबने मिलकर अयोध्या द्वारा प्राप्त मोमेण्टो , प्रशस्ति पत्र, मेडल, अंगवस्त्र आदि से डाॅ देवदास का सम्मान किया। सबको गर्व हुआ कि हमारे विद्यालय के नाम को डाॅ देवदास ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है।

इस अवसर पर कन्या मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक मुरारी लाल सोनी, उच्च श्रेणी शिक्षक शोभाराम साहू, श्रीमती रेखा राजपूत मैडम, वर्मा मैडम, प्राथमिक विद्यालय कौन्दकेरा के प्रधान पाठिका चतुर्वेदी मैडम, शांति साहू मैडम, भोजलता सेन मैडम, दमयंतीन यादव मैडम, दुर्गा वर्मा मैडम आदि उपस्थित थे। सबने डाॅ मुन्ना लाल देवदास को इस उपलब्धि और न्योता भोज के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment