बुढ़ापे में सरकार की पेंशन योजना का सहारा मिलने से खुश है बुधाई और सुमंती कोल

0 2,736

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें सभी आयु वर्ग के हितग्राहियों के जीवन को सरल बना रही हैं। पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ पाकर हितग्राही काफी खुश हैं। वे सरकार की योजनाओं और नीतियों की सराहना कर रहे हैं। सीधी विकासखंड के कुकुड़ीझर ग्राम निवासी बुधाई कोल और उनकी पत्नी सुमंती कोल भी ऐसे हितग्राहियों में शामिल हैं।

68 वर्षीय बुधाई कोल को वृद्धावस्था पेंशन की नियमित किस्तें प्राप्त होने से जीवन सुगमता से गुजर रहा है। इस राशि का उपयोग वे अपने जीवन निर्वाह के साथ-साथ परिवार की छोटी जरुरतों को पूरा करने में खर्च कर रहे हैं। बुधाई कोल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों में शामिल हैं। बुधाई कोल ने बताया कि पत्नी सुमंती कोल को भी वृद्धावस्था पेंशन की नियमित किस्तें प्राप्त हो रही। दोनों का मिला कर 12 सौ रुपए प्रति महीने मिल रहे हैं।

घर में थोड़ी बहुत जमीन होने पर खेती-किसानी से उन्होंने अपने परिवार का पालन-पोषण किया। लेकिन अब अवस्था ढलने के साथ उनका काम बंद हो गया। बुढ़ापे में उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी। ऐसे में सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन ने सहारा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान, उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत नि:शुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। बुधाई कोल नियमित रुप से पेंशन की राशि प्राप्त कर खुशी-खुशी अपना जीवन गुजार रहे हैं। उन्होने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment