सीधी से राजेश! दुख दर्द नहीं अब शेष! विजय श्री कदम चूमने को बेताब

0 5,629

 

सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की विशेष रिपोर्ट 9993221450

सीधी
सीधी सिंगरौली की संयुक्त लोकसभा सीट से सभी अटकलों एवं दावेदारों को पटकनी देते हुए डॉ राजेश मिश्रा जैसे चर्चित चेहरे ने राजनैतिक मंजिल की पहली सीढ़ी चढ़ने में कामयाबी हासिल कर ली है! भारतीय जनता पार्टी में काफी लंबे समय से डॉक्टर राजेश मिश्रा की पृष्ठभूमि ने वह इनाम पा ही लिया जिसके वे निश्चित रूप से हकदार थे! इस इनाम से आम जनता के बीच में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है! टिकट प्राप्त के बाद बढौरा नाथ के शरण में डॉक्टर राजेश मिश्रा माथा टेकते हुए दिखाई दिए!

डॉ राजेश मिश्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं है! वह मृदुभाषी एवं सच्चे मिलनसार हैं !उनका आम जनता से सीधे-सीधे आत्मीय लगाव एवं जुड़ाव है! चिकित्सकीय क्षेत्र में सीधी एवं सिंगरौली की जनता के बीच सेवाओं से उनकी अलग पहचान पूर्व से ही बनी हुई है! एक डॉक्टर होने के नाते चिकित्सकीय सेवा के साथ-साथ समाज के उत्थान में भी उनकी विशेष रुचि रही है! उनके सरल और सहज स्वभाव से हर कोई परिचित रहा है! भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से वह पूरी तरह निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की सेवा में समर्पित रहे हैं!

डॉ राजेश मिश्रा की राजनीतिक इमारत जिस नींव पर बनी हुई है वह निश्चित रूप से बेजोड़ है! इन मजबूत आधार स्तंभों के आधार पर सीधी लोकसभा सीट से उन्हें विजय श्री हासिल होगी, इसमें जरा भी संदेह का कोई स्थान दिखाई नहीं देता है! अब देखने वाली बड़ी बात यह होगी कि डॉक्टर राजेश मिश्रा और कितनी ऊर्जा के साथ आम जनता की सेवा में समर्पित होते हुए चार चांद लगा सकते हैं!

 

सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की विशेष रिपोर्ट 9993221450

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment