सीधी के हटवा खास में बनी पंजा दरी की पूरे देश में डिमांड

0 2,384

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

मातृशक्ति की सवारी जिंदगी

सीधी जिले के विकासखंड सिहावल के ग्राम हटवा खास में बन रही पंजा दरी पूरे देश में सप्लाई हो रही है। हटवा खास एवं आसपास के गांव में करीब बीस साल पहले पंजा दरी बनाने का कार्य शुरू हुआ और अब यह कारोबार 80 से 90 लाख का आंकड़ा प्रतिवर्ष पार कर रहा है। कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे के अथक परिश्रम से जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार सिंह एवं शैलेन्द्र द्विवेदी जिला प्रबंधक लघु उद्यम के निरंतर प्रयास से एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत पंजा दरी का चयन किया गया। रविकांत तिवारी बीसी फारवर्ड लिंकेज एवं विनोद कुशवाहा सहायक विकासखण्ड प्रबंधक, इनके प्रयास से उक्त कार्य में कई गुना व्यापार बढ़ा वा मुनाफा हुआ। आजीविका मिशन से जुड़ी 40 महिलाएं एवं उनके परिवार यह कार्य करते है शिल्पी स्व सहायता समूह के सदस्य समरून निशा बताती हैं कि आजीविका मिशन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली सूरज कुंड व्यापार मेला हरियाणा भोपाल हाट मेला में अपने उत्पाद के साथ जाने का अवसर प्राप्त हुआ जिसके द्वारा व्यापार बढ़ा है। आज हमारे पास फ्रीडम एंपोरियम मुंबई दिल्ली बैंगलुरु से लगातार मांग आ रही है यह सब आजीविका मिशन की ही देन है हम सभी लखपति क्लब के सदस्य हो चुके हैं।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment