कक्षा 12 वीं की विज्ञान एवं कला संकाय की परीक्षा समाप्त

0 2,603

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

कॉमर्स संकाय की आखिरी परीक्षा 4 मार्च को

12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादित हुई

कुल 62 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित हुई परीक्षा, 181 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक किया जा रहा है। हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा जिले के 62 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई जिसमें से 8163 दर्ज छात्रों में से 7982 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, 181 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुये। परीक्षा में कानून व्यवस्था एवं परीक्षा की पवित्रता बनाये रखने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी डॉ प्रेमलाल मिश्रा द्वारा भुईमाड परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। डॉ डी.एन. दुबे द्वारा टिकरी, भदौरा, टमसार का निरीक्षण किया गया। डॉ डी.के. द्विवेदी द्वारा परीक्षा केन्द्र बालक चुरहट, कन्या चुरहट, मॉडल सर्रा का भ्रमण किया गया। श्रीमती दिप्ती बनवासी द्वारा पनवार, सेमरिया, हनुमानगढ का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर नैकिन, मझौली , सिहावल, सीधी द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके एवं व्यवस्थित रूप से संचालित है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment