सिंगरौली जिले के चितरंगी में दिखी ‘अफसरशाही’, एसडीएम साहब ने महिला से जूते का फीता बंधवाते नजर दिखाई दिए ।

प्राईड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
जिला सिंगरौली चितरंगी (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले का मामला अभी थमा नहीं था की दूसरे एसडीएम पर सीएम डॉ.मोहन यादव की गाज गिर गई
वही एक ताजा मामला पूर्व में ही सिंगरौली जिले के चितरंगी एसडीएम द्वारा महिला से जूते का फीता बंधवाने का मामला सामने आया है जो अत्यंत निंदनीय है ।
सीएम डॉ मोहन यादव ने इस घटना क्रम को लेकर एसडीएम को तत्काल हटाने के फेसबुक के माध्यम से दिए निर्देश बोले की हमारी सरकार में नारी सम्मान सर्वोपरि है सीएम
मध्य प्रदेश में नई सरकार का गठन होते ही सीएम यादव का लगातार कार्यवाहियों का दौर चालू है वही अधिकारियों पर अब मुख्यमंत्री का खौफ इस तरह छा गया है की अब अधिकारी हो या कर्मचारी कुछ भी गलत करने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा ।
हम आपको बताते चले की यह मामला सिंगरौली जिले चितरंगी पूर्व का ही है जो की अस्थानिया लोगों ने एसडीएम की हरकत को देखते ही लोगों ने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर सोसल मीडिया में और हर एक न्यूज चैनल में प्रकारित तेजी से हो रहा है ।
वही हम आपको बताते चले की राज्यमंत्री राधा सिंह है कार्यक्रम में शिरकत की थी उस कार्यक्रम में चितरंगी के एसडीएम भी मौजूद थे वही एसडीएम के जूते के फीता खुल गया था जो की उनसे फीता बांधते नहीं बन रहा था तो महिला से ही अपना जूते का फीता बंधवाया ।
हम आपको बताते चले की ये कोई पहला मामला नहीं प्रदेश में इस तरह के मामले पूर्व में ही सोसल मीडिया बांधव गढ़ एसडीएम का मामला सामने आया एल्कोहल लेकर रोड पे मार पीट का और अब दूसरा मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी का जो की महिला से फीता बंधवाते हुए दिखाई दिए ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का साफ कहना है की चाहे अधिकारी हो या आम आदमी कानून सबके लिए एक बराबर है अगर उन्होंने कोई गलती की है तो उसकी सजा उन्हे भुगतनी पड़ेगी
वही हम आपको बताते चले कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का साफ कहना है कि अधिकारी हो या कर्मचारी अपनी ड्यूटी अपने दायरे में रहकर करें
प्राईड इंडिया न्यूज़ संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट।