75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0 1,101

प्राइड कदम न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

सीधी : (मध्य प्रदेश) 75 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सिहावल विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश व देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सी.डब्ल्यू.सी.मेंबर कमलेश्वर पटेल ने दी हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि, कई बाधाओं के बाद भारत एक शक्तिशाली गणतंत्र बना, इसकी गरिमा और शक्ति को बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है | साथ ही सबको मिलकर सचेत रहने की भी जरूरत है कि, किसी भी प्रकार की विभाजन करने वाली ताकते गणतंत्र की नींव को कमजोर न कर सके | सबको चौकन्ना रहने की जरूरत है कि कौन लोग हैं जो गणतंत्र को कमजोर करने पर उतारू हैं |

श्री पटेल ने कहा कि, गणतंत्र को मजबूती देने के लिए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए भी तैयार रहना होगा | कोई व्यक्ति या संगठन कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो जाए गणतंत्र और संविधान से ऊपर नहीं हो सकता | इसलिए जरूरी है कि अपने कर्तव्य का भी पालन करें और अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक रहें |

प्राइड कम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment