विकास खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार सीधी जिले के विकासखंड सिहावल में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की सामर्थ्य प्रदर्शन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शाला बमुरी गजकरण सिंह में किया गया |

यह कार्यक्रम श्री मुन्ना लाल साकेत विकासखंड समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया l इस कार्यक्रम में विकासखंड के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों ने 50 मीटर 100 मीटर दौड़ गोला फेक, नीबू चम्मच दौड़, मटका फोड़, रंगोली, चित्रकला एवं गायन में अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विकास खंड अकादमिक समन्वयक श्री मुन्नालाल साकेत, सी.एम.राइज. प्राचार्य श्री के के पटेल, अखंड प्रताप सिंह, एवं विजय शंकर द्विवेदी द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं अन्य सभी बच्चों को जो इस प्रतियोगिता में भाग लिए

उन्हें भी पुरस्कृत किया गया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिशंकर मिश्रा MRC, राम सजीवनकुशवाहा एम आर सी, जन शिक्षक बब्बू सिंह एवं सुरेश सिंह, रामाधार पटेल प्रधानाध्यापक एम.एस. बमुरी, राम लखन कोल, विनोद कुशवाहा अंकित जैन, अखिलेश सिंह एवं सोमनाथ साहू, प्राथमिक शिक्षक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा |
दिव्यांग बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को 14 दिसंबर 2023 को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया
इसके साथ ही विकास खंड अकैदेमिक समन्वक श्री विजय शंकर द्विवेदी द्वारा आए हुए समस्त शिक्षको एवम् अविभावको को आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया |
सिहावल से कैमरा पर्सन सूरज केवट के साथ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान की रिपोर्ट