सिहावल में कहा शिवराज ने कांग्रेस की सरकार बनी तो घर में नहीं जलेगा चूल्हा, हम परिवार चलते हैं सरकार नहीं

सीधी- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी की सिहावल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विश्वामित्र पाठक के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा की हम परिवार चलाते हैं ,कोई सरकार नहीं! उन्होंने कहा कि हम बहनों के खाते में डंके की चोट पर पैसे देते हैं! भांजे भांजियों के बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं! हमारा लक्ष्य है कि कोई भी कच्चे मकान में नहीं रहेगा! कोई भी भूखा नहीं सोएगा!
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बागियों को लेकर उन्होंने कहा कि इसका जवाब भी जनता ही देगी! देखिए प्रस्तुत है पूरी रिपोर्ट!