भारी जनशैलाब के बीच कुंवर अर्जुन सिंह की मनाई गई,जन्म जयंती व स्व.श्री इंद्रजीत कुमार जी के पदचिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्र नायक दाऊ साहब स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह जी के जन्म-जयंती पर आयोजित सुगम संगीत भजन का कार्यक्रम सिहावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, विधायक व पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित वरिष्ठ गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सर्वप्रथम दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह जी एवं स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैया ने कहा की दाऊ साहब व स्व.श्री इंद्रजीत कुमार जी का संबंध बड़े भाई एवं छोटे भाई की तरह रहा और उन दोनों ने जीवन भर साथ निभाया जो की एक मिसाल है। यह चुनाव का समय है हमारी पूर्व की पीढ़ी में जो भाईचारे का रिश्ता रहा वह हम दोनों के मध्य आज भी है।आज हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि देश में जो समाज विरोधी ताकते भाजपा के रूप में विद्यमान है उसके अंत करने का समय आ गया है। भाजपा ने देश व प्रदेश में महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार व अत्याचार को बढ़ावा देकर आमजन का जीवन दूभर कर दिया है।
श्री अजय सिंह ने कहा की दाऊ साहब समय का वह दौर 30- 40 वर्ष तक ऐसा था जिसमें मध्य प्रदेश व देश में इस क्षेत्र का दबदबा रहा एवं लोकहित की योजनाएं बनाकर गरीबों का कल्याण किया गया।

उन्होंने 1980 के पूर्व के चुनाव को याद करते हुए कहा की तत्कालीन समय में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी चुनाव प्रचार के लिए सीधी जिले में आई थी। उस समय जो स्थिति बनी उसमें सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे, वही माहौल अब दिखाई दे रहा है।
विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों,नौजवानों एवं किसानों की सच्ची हमदर्द है।कांग्रेस सर्वहारा वर्ग की पार्टी है,जो सभी को साथ में लेकर चलती है।हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने देश में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भाजपा के जन विरोधी कार्यो को उजागर किया और इसके चलते उन्हें कहीं कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन उन्होंने सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा और अंतत जीत सत्य की हुई। कांग्रेस के नेता सच्चे हैं दाऊ साहब ने जो नीतियां उस समय बनाई थी वह समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कल्याणकारी हुई। वही कारण था कि कांग्रेस का साथ सभी वर्गों ने दिया कांग्रेस सभी के हितों को लेकर आगे बढ़ रही है।
विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि आज हम सभी को इस पावन अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए कि इस क्षेत्र के विकास के लिए दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह जी एवं पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी के द्वारा जो कार्य किए गए हैं उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए हम राहुल भैया एवं सभी कांग्रेस जनों के साथ मिलकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि भाजपा झूठ व फरेब की राजनीति कर रही है उसने युवा किसान एवं आमजन को बेहाल कर दिया है।महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। अब समय आ गया है कि हमें सही एवं गलत,उचित एवं अनुचित का निर्णय करना होगा।आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय दिलवाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना होगी।
इस अवसर पर कुमारी ईशा पटेल ने अपने शोध कार्य के रोचक प्रसंग को भी साझा किया करते हुए कहा कि दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह जी की दूर दृष्टि के कारण ही मध्य प्रदेश में गरीबों के कल्याण की योजनाएं बनती रही और इससे अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग का कल्याण हुआ।
अंत में आभार मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति श्रीमती प्रीति पटेल ने माना। कार्यक्रम का संचालन श्री जवाहर सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में रोचक प्रस्तुति सतना के श्री मिश्रा भक्ति मंडल द्वारा भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति की।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)