छात्राओं द्वारा अजोला उत्पादन का किया रावेगया प्रदर्शन

0 798

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख प्रो. महेन्द्र सिंह बघेल, गृह वैज्ञानिक डाॅ. अलका सिंह, हार्टिकल्चर वैज्ञानिक डाॅ. एस.एस. गौतम के निर्देशन में छः माह के लिये रीवा एग्रीकल्चर कालेज से आई रावे की छात्राओं द्वारा अपने वितरित ग्राम रामपुर में अजोला का किसानों के समक्ष प्रदर्शन किया गया जिसमें अजोला उत्पादन के लाभ किसानों के सामने प्रकट किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के समक्ष अजोला की खासियत बताने का था जैसे इसके चमत्कारी गुण नाइट्रोजन के साथ-साथ फसल पोषण का भी काम करते हैं। ये फसलों के लिये रासायनिक खाद का भी काम करता है, जिससे फसल में कीड़े और बीमारियों की संभावना कम हो जाती है। विशेषज्ञों की माने तो दुधारू पशुओं में बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी क्वालिटी के दूध उत्पादन में अजोला किसी रामबाण से कम नहीं है। यह कार्यक्रम डाॅ. अलका सिंह एवं डाॅ. एस.एस. गौतम के निर्देशन में सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक, रावे छात्रायें, रामपुर ग्राम के कृषक पुरूष, महिलायें एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment