जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती समारोह पर विचार हेतु बैठक सम्पन्न

0 881


बीते 17 अक्टूबर 2023 को भारतीय नाई समाज के कार्यकर्ताओं एवं नाई समाज के वरिष्ठ लोगों की एक आवश्यक बैठक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर के पटना स्थित आवास पर हुई ।
बैठक में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100 वीं जयंती अगले साल जनवरी में मनाने पर विचार के लिए रखे गए प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया । जयंती समारोह को धूम-धाम से मनाने के लिए उपस्थित वरिष्ठ बंधुओं द्वारा विहार के सभी जिलों में नाई जागरण अभियान चलाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिस पर आम सहमति पाई गई तथा नाई जागरण अभियान रथ द्वारा राज्य के सभी जिलों का दौरा कर नाई समाज के लोगों को जननायक जी की 100 वीं जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु आह्वान करने का निर्णय लिया गया । बैठक में सरकार को समर्पित की जाने वाली नाई समाज की प्रमुख सात मांगो को रेखांकित किया गया।
साथ ही बैठक में जागरण अभियान से लेकर जयंती समारोह तक सभी कार्यों के संचालन व नेतृत्व के लिए संजय कुमार ठाकुर को संयोजक बनाया गया। वे जागरण अभियान से लेकर जयंती समारोह के समापन तक हर मामले पर निर्णय के लिए स्वतंत्र होंगे। भारतीय नाई समाज के समी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं नाई समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवीगण उन्हें इस कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया ।
संयोजक संजय कुमार ठाकुर ने उक्त अवसर पर आगे का कार्यक्रम पर बात रखते हुए कहा कि अगले माह 5 नवंबर 2023 को उनके ही आवास पर भारतीय नाई समाज के बिहार इकाई के सभी जिलों के अध्यक्षों सचिवों, अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नाई समाज के वरिष्ठ लोगों की विस्तारित बैठक होगी। उन्होंने 5 नवंबर 2023 को होने वाली बैठक में सभी बंधुओं से अनिवार्य रूप से भाग लेने का अनुरोध किया।
उक्त अवसर पर भारतीय नाई समाज के बिहार इकाई के अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, कार्यकारी अध्यक्ष बैद्यनाथ ठाकुर ,सचिव नंद किशोर ठाकुर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ठाकुर राजन ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर ,नाई समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवी मनोज कुमार, ब्रह्मदेव ठाकुर , जयराम ठाकुर उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment