अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को हुआ 20 वर्ष का सश्रम कारावास

0 393


इंदौर – जिला अभियोजन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव, ने बताया कि दिनांक 03.11.2023 को माननीय न्या्यालय – पंचम अपर सत्र न्यारयाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, इन्दौर (मध्य प्रदेश) (पॉक्सो एक्ट) श्रीमती रश्मि वाल्टर, ने थाना रावजी बाजार, इन्दौर के अपराध क्रमांक 336/2020 में निर्णय पारित करते हुए आरोपी पिन्टु पिता राजू, उम्र 28 वर्ष, निवासी – सरवटे बस स्टेण्ड, इंदौर को धारा ¾ पॉक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं धारा 363 भा.दं.वि. में दोषी पाते हुए 2 वर्ष का सश्रम कारावास व कुल जुर्माना 5500/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्रीमती प्रीति अग्रवाल द्वारा की गई।

अभियोजन कथा के अनुसार फरियादिया ने अपनी माँ के साथ थाने आकर रिपोर्ट की कि मैं अपने घर पर रहती हूँ। दिनांक 29.08.2020 को 05:30 बजे के लगभग बाथरूम करने के लिये घर के बाहर बनी बाथरूम में गई थी तभी हमारे मोहल्ले का पिन्टु बाथरूम में आया और बुरी नियत से मेरा मुँह व नाक दबा दिया और मुझे अपने साथ लेकर अपने घर की पर ले जाकर उसने बुरी नियत से मेरे कपड़े उतारकर मेरे साथ गलत काम किया। तभी मेरे अब्बू मुझे ढूँढते हुए आये, जिन्हें देखकर पिन्टु भागने की कोशिश करने लगा मेरे अब्बू ने उसे पकड़ लिया और नीचे लाने लगे, पर पिन्टुु हाथ छुड़ाकर भाग गया। घटना मेरे अब्बू ने देखी और मेरी अम्मी को भी घटना बताई। बाद में थाने रिपोर्ट करने आई। उक्त सूचना पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 336/2020 अपराध धारा 363, 376, 376(3), 450 एवं ¾ पॉक्सो अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया एवं विवेचना उपरान्त आरोपी के विरुद्ध संपूर्ण विवेचना पश्चात् अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिस पर से अभियुक्त को उक्त दण्ड से दण्डित किया।
पैरवीकर्ता जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला इंदौर (म.प्र.)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment