गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता

0 506

गांधी मैदान में लगे पुस्तक मेला में पटना नगर निगम द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक।’मेरा शहर मेरी जवाबदेही’ थीम पर स्वच्छता अभियान के तहत दिया गया स्वच्छता का संदेश।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमोद कुमार,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,चन्द्रगुप्त इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट,पटना व समीर परिमल,असिटेंट कमिश्नर, जीएसटी,पटना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पटना नगर निगम की ब्रांड ऐम्बैसडर व प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ.नीतू कुमारी नवगीत ने बिहार आधारित कई लोकगीतों से किया व मंच पर मौजूद संगीत बंधुओं ने भी लोकगीत जैसे ‘पिया परदेसिया आयहें ना’ गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने छठ गीत गाकर पर्व के समय स्वच्छता के माध्यम से सामाजिक संरचना की बेमिसाल उदाहरण दी।उनके द्वारा गाए भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के लोकप्रिय गीतों पर लोग झूम उठें।
कार्यक्रम में लोक गायिका शैल बाला भगत ने भी आगामी छठ को लेकर लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी व पर्व के साथ साल के बाक़ी दिन भी लोगों को स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद समीर परिमल,असिटेंट कमिश्नर, जीएसटी,पटना ने भी कार्यक्रम में लोगों को चका-चक पटना का संदेश दिया।चन्द्रगुप्त इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट,पटना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार ने मंच पर सम्बोधन करते हुए कहा कि स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में आमंत्रित होकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।मैं स्वच्छता के सभी कार्यक्रमों को निरंतर फ़ॉलो करता हूँ और लोगों को भी पटना शहर के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को लेकर प्रोत्साहित करता हूँ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment