Breaking News

जश्ने ईद मिलादुन्नबी में सिहावल में पहली बार सय्यद आदिल रजा कादरी

0 1,021

_शांति एवं सौहार्दपूर्वक मनाया गया जश्नेईद मिलादुन्नबी एवं गणेश चतुर्थी का पावन पर्व_

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सिहावल: सीधी (मध्य प्रदेश)

जुलूसे मोहम्मदी में सय्यद आदिल रजा कादरी साहब के शिरकत करने से मोमिनो मे आया अदबोऐहतराम भरा जोश, अपनी हाजिरी देने लब्बैक, लब्बैक, लब्बैक या रसूलल्लाह के नारों से गूंज उठी जनपद सिहावल की गांव गलियां | सय्यद आदिल रजा कादरी साहब द्वारा अपने दीन के रहबर सरकार मोहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम, के बताएं रास्ते पर चलने की मोमिनो को संदेश दिए | उन्होंने मुसलमान भाइयों को अपने देश के हिंदू, सिक्ख, ईसाई तमाम जाति धर्म के लोगों के साथ मेल मिलाप से रहने की समझाइस दी | उन्होंने नारी सम्मान में सभी जाति की बेटियों की कद्र करने की समझाई थी, उन्होंने कहा कि समाज में मुसलमान जिस गली में रहता है उस गली की हिफाजत की जिम्मेदारी मुसलमान की होती है | इस तरह से अपने उद्बोधन में उन्होंने सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे से उत्प्रोत अनेकों संदेश दिए |

विधायक कमलेश्वर पटेल के अनुपस्थिति में पहुंचे जि.पं. उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह, जुलूस में शामिल होकर मुसलमान भाइयों को दी बधाई एवं पैगंबर ए रसूल की आमद पर खुदाए करीम से मांगी अमन, चैन की दुआ इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जनपद उपाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल, विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल, जिला महामंत्री गुलशेर अहमद ( दद्दे) खान, जनपद सदस्य इकबाल अंसारी सहित अनेकों कार्यकर्ता प्रत्येक वर्षों की भाग इस वर्ष भी जुलूस मे शिरकत किये |

सुरक्षा के लिहाज से खास एवं चुनौती पूर्ण रहा ये दोनों पर्व

विगत दिवस मनाये गये जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं गणेश चतुर्थी का पावन पर्व सिहावल क्षेत्र के लिए खास रहा, बमुरी पंचायत के पूर्व सरपंच एवं वर्तमान मुस्लिम समाज एरिया कमेटी के अध्यक्ष गुलफाम मोहम्मद के घर के पास सरकार की आमद पर जुलूसे मोहम्मदी एवं मिलादे पाक का प्रोग्राम रखा गया था | मुस्लिम समुदाय के पैगंबर सरकार हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलैहे वसल्लम की पैदाइश के पाक मुबारक मौके पर ईदों की ईद जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम रखा गया था, इस अवसर पर क्षेत्र के अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर जुलूसे पाक एवं सरकार की मिलाद बनाने के लिए एकत्रित हुए जहां सड़कों में भारी मात्रा में भीड़ देखी गई | लेकिन प्रशासन की सतर्कता की वजह से कहीं किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घाटी |

वहीं गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर हिंदू समाज के समस्त भक्तगण श्रद्धा में झूम उठे गणपति बप्पा मोरिया के नारे के साथ बप्पा के विसर्जन के लिए सिहावल क्षेत्र में सैलाब उमडा
जहां मौके पर सिहावल तहसीलदार, एसडीओपी एवं सिहावल चौकी पुलिस, अमिलिया थाना प्रभारी दलबल के साथ मौजूद रहे | दोनों कार्यक्रम एक साथ होने रैलियों का एक ही रूट से निकलने पर पुलिस प्रशासन ने सूझबूझ से समय अंतराल पर मार्ग डायवर्ट कर बाईपास देते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराया |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान
मो. 6264877120

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment