मणिपुर में बर्खास्त हो बीजेपी सरकार, लगे राष्ट्रपति शासन : डॉ० संजय

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी और जानबूझकर कर की गई अनदेखी के कारण पूरे मणिपुर को अशांत क्षेत्र घोषित करना पड़ा है। राज्य में हालात सुधारने में बीजेपी की राज्य सरकार नाकाम रही है। वहां न जवान सुरक्षित हैं और न पुलिसकर्मी। हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। मासूम युवाओं का अपहरण कर मारा जा रहा है। जिनकी वीभत्स वीडियो और फोटो भी वायरल है। महिलाओं और बच्चों के साथ हिंसा हो रही है। फिर भी मोदी सरकार जनता को न बचा कर अपनी राज्य सरकार पर लगाम नही लगा रही है। डॉ० संजय ने कहा कि देश भर में बीजेपी द्वारा जिस तरह से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत की राजनीति भड़काई जा रही है उससे देश का सामाजिक ताना बाना बिगड़ गया है। राहुल गांधी लगातार मोहब्बत की राजनीति के द्वारा सामाजिक और धार्मिक सौहार्द फैला रहे हैं। देश की जनता अब मोदी के असली रूप को पहचान गई है। आने वाले चुनावों में जनता मोदी सरकार को जहर फैलाने की सजा सत्ता से बाहर कर के देगी। कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश के संवैधानिक और सामाजिक- धार्मिक ढांचे को बचाने के हर सम्भव प्रयास में लगी रहती है।