नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी जायद खान को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना।

0 515

न्यायालयः- एकादशम् अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट, द्वारा आरोपी जायद खान पुत्र बादशाह खान आयु 25 वर्ष निवासी बाबा कपूर के पास ग्वालियर को धारा-5ए सहपठित धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5000/- रू का अर्थदण्ड एवं धारा 366ए भा.दं.स. के अधीन 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5000/- रू जुर्माने से दंडित किया गया।
अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आशीष कुमार राठौर एवं एडीपीओ श्रीमती नैन्सी गोयल ने प्रकरण की घटना के बारे में बताया है कि दिनांक 22.02.2020 को दिन के लगभग 11ः00 बजे अभियोक्त्री (आयु लगभग 16 वष) हरीशंकरपुरम में झाडू पोंछे का कार्य करने के लिए गई थी और वहां से अपने घर वापस नहीं आई। अभियोक्त्री के आसपास कॉलोनी में एवं रिश्तेदारी में तलाश किए जाने पर अभियोक्त्री की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। अभियोक्त्री की माता ने अभियोक्त्री की गुमशुदगी की प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना झांसी रोड में लेख कराई, थाना झांसी रोड के अपराध क्रमांक 94/2020 अंतर्गत धारा 363 भा.द.सं. के अधीन अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीबद्ध की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 26.02.2020 को रामजी की पुलिया, बहोडापुर ग्वालियर से अभियोक्त्री को दस्तयाब कर दस्तयाबी पंचनामा तैयार किया गया। विवेचना के दौरान अभियोक्त्री के कथन अंतर्गत धारा 161 द.प्र.सं. लेखबद्ध किए गए तथा अभियोक्त्री के न्यायालय में धारा 164 द.प्र.सं लेखबद्ध कराए अभियोक्त्री का जिला चिकित्सालय में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। विवेचना के दौरान यह पाया गया कि अभियुक्त जायद खान, अभियोक्त्री को विभिन्न सामान लाकर देता था और कहता था कि तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, मैं तुमसे विवाह करके तुम्हें बहुत सारी चीजें लाकर दूंगा। दिनांक 22.02.2020 को अभियुक्त जायद ने अभियोक्त्री को बहला फुसलाकर रेलवे स्टेशन पर बुलाया और रेल में बिठाकर छत्तीसगढ़ ले गया और छत्तीसगढ के एक मंदिर में अभियोक्त्री की मांग भरकर अभियोक्त्री से विवाह किया। संपूर्ण अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संपूर्ण विचारण उपरांत माननीय न्यायालय ने अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर आरोपीगण को सजा सुनाई।

 

आशीष कुमार राठौर
एडीपीओ
जिला ग्वालियर म0प्र0

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment