मुख्यमंत्री का सीधी जिलेवासियो ने किया भव्य स्वागत

0 645

सीधी मध्य प्रदेश/सीधी/ मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्ट्रेट के पास अम्बेडकर चौराहा स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर जनदर्शन यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री चौहान हास्पिटल तिराहा पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान ने हास्पिटल तिराहे में जनसंवाद किया। पूजा पार्क पहुंचकर मुख्यमंत्री चौहान ने आमजन से भेंट की। वे सीधी के मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां से पुराना बस स्टैण्ड से होते हुए लालता चौक पहुंचे। फूलमती माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। यहीं से जनदर्शन यात्रा का समापन हुआ। जनदर्शन के दौरान लाड़ली लक्ष्मी बेटियों, लाड़ली बहना सेना, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों एवं विभिन्न समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री चौहान का पुष्पवर्षा तथा माला से स्वागत किया गया, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सीधी जिले को कई सौगात देकर जिले वासियों को संतुष्ट किया।

सीधी से रमा नायक तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment