हाल ही में निर्मित जिस सुरंग का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ने किया था। वह सुरंग क्षतिग्रस्त हो गई है

0 940

सुरंग के निर्माण से सीधी से रीवा की दूरी लगभग 8 से 10 किमी घट गई है। खबर मध्य प्रदेश के रीवा और सीधी से है, जहां बाणसागर नहर फूटने से सीधी से रीवा की ओर जाने वाली सुरंग डूब गई है, हाल ही में सुरंग का निर्माण और उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ने किया था
।
टनल में पानी भर जाने के चलते जिला प्रशासन ने मार्ग को बंद करा दिया है। अचानक कल देर रात बाणसागर से रीवा की ओर आने वाली नहर अचानक टूट गई जिसके चलते बाणसागर डैम का पानी आसपास के इलाकों में भर गया और टनल को भी अपनी जद में ले लिया है | अगर जल्द से जल्द नहर का सुधार कार्य नहीं कराया जाता है तो मार्ग अवरुद्ध होने के साथ-साथ किसानों की फसल जलमग्न हो नष्ट हो जाएगी ।
वहीं कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सत्ता पक्ष को दोसी ठहराते हुए बाणसागर नहर टूटने की निष्पक्ष जांच की मांग की है |

विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने गत रात्रि को सीधी-बाणसागर की उप्र नहर टूटने की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मप्र भाजपा सरकार में हुआ भ्रष्टाचार अब प्रदेश के हर हिस्से में बह रहा है! जनधन के आपराधिक दुरुपयोग के लिए भाजपा सरकार ही दोषी है!
उल्लेखनीय है कि सीधी-रीवा मार्ग पर बने मोहनिया टनल के ऊपर से गुजर रही उत्तर प्रदेश की बाणसागर नहर का पूरा पानी पहाड़ से आकर मोहनिया टनल में घुस रहा है। यह जांच का विषय है की टनल निर्माण से नहर कैसे क्षतिग्रस्त हुई ? इसकी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच किसी हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment