आदिवासी दिवस पर आदिवासियों की बचाओ बचाओ की गोहार

0 694

सीधी मध्य प्रदेश।सीधी/टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा का आदिवासी दिवस पर प्रण मिट्टी के लिए मिट्टी में मिल जाएंगे। 15 अगस्त को आदिवासी अपने जमीन के चिन्हाकन का किया फैसला टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आदिवासी दिवस के उपलक्ष में ग्राम भुमका में आदिवासी मिलन का आयोजन किया गया। आदिवासी मिलन की अध्यक्षता मुखिया रामराज सिंह ने की। आदिवासी मिलन में प्रमुखता से ग्राम भुमका, मूसामूड़ी एवं निधपुरी के आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। ज्ञात हो की भुमका, मूसामूड़ी एवं निधपुरी वही आदिवासी गांव हैं जिन गांवों की भूमियां मनमर्जी तरीके से आर्यन पावर कंपनी के लिए अधिग्रहित की गई हैं, जिसके चलते इन गांवों के आदिवासियों का अस्तित्व और जीवन संकट में है।
आदिवासी मिलन में अपनी बात रखते हुए टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के साथी शिव कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी आवादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। आदिवासी दिवस को मनाने में आदिवासियों की उन उपलब्धियोंऔर योगदान को भी स्वीकारा गया है जो कार्य आदिवासी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। शिवकुमार सिंह ने कहा कि आज 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस में हम आदिवासी किसान मजदूर ग्राम भूमका, मुसामूड़ी एवं निधपूरी के अधिग्रहित भूमि में पीला झंडा फहरा कर मना रहे है तथा आदिवासियों की अधिग्रहित हर भूमि में झंडा लगाया गया है।शिवकुमार सिंह ने कहा की विकास के नाम पर जिस तरह आदिवासियों के जंगलो, जमीनों, गांवो, संसाधनों को छीन कर विस्थापित किया जा रहा है उससे विस्थापन के वाद आदिवासी जातियां अपने मूल काम को छोड़ कर अन्य कार्यों में लग जाती है उसके कारण से आदिवासी अस्तित्व खतरे में आ रहा है। परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर आदिवासी मिटाये जा रहे है उनमें हाहाकार है बचाओ-बचाओ की गुहार है। यदि अधिग्रहण और विस्थापन से आदिवासी अपने को नहीं बचा पाए तो आदिवासी दिवस तो मनेगा पर आदिवासी नहीं बचेंगे?
शिव कुमार सिंह ने कहा कि भूमका, मूसामूड़ी एवं निधपुरी की भूमिया जो बहुतायत में आदिवासियों की हैं उनमें आर्यन पावर कंपनी का कब्जा नहीं देने के लिए क्रांतिकारी मोर्चा संकल्पित है भले ही “मिट्टी के लिए मिट्टी में मिल जाना पड़े”आदिवासी मिलन यह फैसला करता है कि  ग्राम भुमका, मूसामूड़ी एवं निधपुरी के हम आदिवासी 15 अगस्त को कंपनी से आजादी पाने के लिए पूरे आदिवासी सीमा में पत्थर वा बोर्ड लगाकर सीमा बंदी किया जाएगा व अपनी जमीन का चिन्हांकन कर आर्यन पावर कंपनी से अपनी भूमियां आजाद करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राम राज सिंह जी मुखिया भूपेंद्र कुशवाहा,शिव कुमार सिंह ,विजय बहादुर सिंह ,विशंभर सिंह ,मुनि महेश सिंह ,विजय बहादुर सिंह, गणेश पनिका , कमलेशवती सिंह अनीता ,बब्बी ,पार्वती , कलावती रामवती ,सुषमा एवं समस्त किसान मजदूर उपस्थित रहे।इन नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया-   विश्व आदिवासी दिवस ,अमर रहे। आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा ,अमर रहे। रानी दुर्गावती ,अमर रहे, टंट्या मामा ,अमर रहे। हमारे वीर शहीद लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे लुटेरों से ।लड़ेंगे जीतेंगे ,लड़े हैं जीते हैं ।

सीधी से रमा नायक तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment