संकल्प सभा के साथ बुडको कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

पटना , बिहार राज्य बुडको कर्मचारी संघ ने आज बुधवार को पटना के सड़को पर संकल्प सभा के साथ किया जोरदार प्रदर्शन, वही आपको बता कि अपनी तमाम माँगो के समर्थन में बिहार के विभिन्न दैनिक कर्मचारी अपने बैनर के साथ बड़ी भारी संख्या में पटना पहुंचे थे, ईनमें से बिहार राज्य ई रिक्शा चालक, बिहार विद्यालय रात्री प्रहरी, बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ, कुरीयर संघर्ष समिति, देश व्यापि मजदूर महापड़ाव, बिहार राज्य स्थानिय निकाय कर्मचारी संघ समेत कई सरकारी संस्थाओं में दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले संगठनों ने अपनी माँगो के समर्थन में जोरदार नारे लगाएं ईस अवसर पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि वर्षों से विभिन्न पदों पर कार्यरत नियमित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सेवा नियमित किया जाय एवं समान काम के बदले समान वेतन देने, साथ ही सेवा अवधि में मृत्यु होने पर अनुग्रह अनुदान की राशि चार लाख रुपये उनके आश्रितों को देने की बात कही
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार