वरिष्ठ कम्युनिस्ट व मजदूर नेता का. छोटेनंदन की याद में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का हुआ आयोजन।

लोगों ने उनके उद्देश्य के रास्ते चलते रहने का लिया संकल्प।

0 567

 

 

 

पटना, 21 मई, 2023ः- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पटना जिला परिषद की ओर से वरिष्ठ कम्युनिस्ट व मजदूर नेता का. छोटेनंदन की याद में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन उनके निवास स्थान भीखाचक गर्दनीबाग रोड नं 21 में आयोजित हुई। जिसमें अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यस्तरीय से शाखा तक के सैंकड़ों साथी शामिल हुए। श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा की अध्यक्षता जिला सचिव का. विश्वजीत कुमार ने किया। सभा की शुरुआत का. छोटेनंदन की तस्वींर पर पुष्पांजलि और का. छोटेनंदन को लाल सलाम, का. छोटेनंदन अमर रहेंगे, का. छोटेनंदन तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, जब तक सूरज चांद रहेगा का. छोटेनंदन तेरा नाम रहेगा आदि नारों से हुई।
श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिवमंडल सदस्य का. रामलला सिंह ने कहा कि वे 1960 में ही पार्टी में शामिल हुए थे और गर्दनीबाग में का. छोटे नंदन के सानिध्य से हमें भी बहुत कुछ सीखने को मिला, सबसे महत्वपूर्ण बात की कैसे एक गरीब मेहनतकश आदमी अपने समर्पण से सभी मोर्चा पर सफल हो सकता है। राज्य सचिवमंडल सदस्य विजय नारायण मिश्र ने कहा कि वे मार्कसवादी विचारधारा को अंगीकार कर चुके थे और उनके हर व्यवहार में विचार दिखता था। एटक महासचिव का. गजनफर नवाब ने उनके सिद्धांत और अनुशासन की एकता से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए, वे दिखावा से दूर सादगी में यकीन रखते थे जिससे ही मजदूर उन पर विश्वास करते थे और मजदूरों के आजीवन विश्वासी नेता बने रहे। पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र नाथ राय ने कहा कि अगर किसी को पर्फेक्ट आदमी खोजना हो तो का. छोटेनंदन जी उसके उदाहरण हैं जो उनकी वैचारिक स्पष्टता से ही संभव था।
एटक उप महासचिव का. डी पी यादव ने कहा कि बिजली मजदूरों के बीच काम करने के क्रम में चालीस वर्ष पूर्व हमें छोटेनंदन जी मिले थे जिनके साथ जीवन का अटूट संबंध बन गया। प्रलेस के उप महासचिव अनीस अंकुर ने कहां कि ऐसे लोग समाज के प्रेरक होते हैं और ऐसे ही लोगों के जीवन संघर्ष से समाज में बदलाव होता है और आगे आने वाला जनरेशन उस रास्ते से आगे बढ़ता है। खेत मजदूरों के नेता जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड अर्जुन राम ने उनकी आत्मीय व्यवहारों और समर्पण से सभी को सीखने का आग्रह किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य सह एटक पटना जिला अध्यक्ष का. मनोज कुमार ने दक्षिणी लोकल कमिटी में उनके साथ काम के अनुभव को याद किया और कहा कि हमने उनसे बहुत कुछ सीखा। जिला कार्यकारिणी सदस्य देवरत्न प्रसाद ने कहा कि वे सिद्धांतों व व्यवहार की ऐसी एकता रखते थे कि पूरा का पूरा परिवार ही सामाजिक व कम्युनिस्ट सोच का बना। बांकीपुर अंचल के सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि वह हमेशा लोगों को तैयार करने में लगे रहते थे और किसी भी तरह का भेद नहीं मानते थे। फुलवारी अंचल के सहायक सचिव राजकुमार गफूर ने कहा कि का. छोटेनंदन का काम हमेशा हम सबको याद रहेगा। नगर निगम कर्मचारियों के नेता मंगल पासवान ने कहा कि समाज के लिए काम करने वाला व्यक्ति अमर होता है और का. छोटेनंदन भी अमर रहेंगे। वकील संघ के नेता एडवोकेट का. उदय प्रताप सिंह ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही उनके संबंधों को याद किया और उनके विचारों पर चलते रहने का संकल्प लिया। पूर्व पार्षद डा. गोपाल प्रसाद ने कहा कि हम बचपन से ही उनसे आकर्षित थे और कहा जा सकता है कि उनके संपर्क से ही वार्ड पार्षद चुने गए, वे हमेशा मुझसे एक दोस्त की भांति व्यवहार करते थे। भवन निर्माण मजदूर यूनियन के नेता का. नारायण पूर्वे उनके पूरे जीवन संघर्ष को बताया और कहां किस तरह से एक हलवाहा परिवार में जन्म लेने के बाद सामंती जुल्म झेलता हुआ कम्युनिस्ट आंदोलन के संपर्क में आया और पढ़ाई कर सिंचाई विभाग में सरकारी नौकरी की और मजदूरों व पार्टी के नेता बने। छात्र नेता अमन लाल ने ऐसे व्यक्तित्व से सबक लेने और उनके सपनों पर चलते रहने का संकल्प लिया। उनके पुत्र व जिला सचिवमंडल सदस्य प्रमोदनंदन ने उनके अधूरे कामों को पूरा करने का संकल्प लिया और उनके जीवन संघर्ष के रास्ते पर चलते रहने को ही उनके प्रति श्रद्धांजलि कहा।
ज्ञात हो कि का. छोटेनंदन जी का देहांत अभी 7 मई, 2023 को नवासी वर्ष की अवस्था में हो गया था। उपरोक्त नेताओं के अलावा श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में सैंकड़ों सदस्य व मोहल्लावासी मौजूद रहे।
विश्वजीत कुमार
सचिव
भाकपा
पटना जिला परिषद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment